महिला दुकानदार से युवक ने मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास

Jan 05, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीया महिला ने रंगदारी और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुकान से पैसे मांगने पर गाली दी और 10 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और महिला की चांदी की चेन छीन ली।

महिला दुकानदार से युवक ने मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास

देवघर। कुंडा थाना के एक गांव निवासी 45 वर्षीया महिला ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ रंगदारी व दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें करनी बाग निवासी अरुण यादव, पिता गोपाल महतो, रोहित कुमार यादव को आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि पीड़िता चाय नास्ता का दुकान चलाती है। दिनांक 2 जनवरी समय करीब 9:00 बजे रात्री में महिला दुकान बंद कर रही थी । उसी क्रम में आरोपी अरुण यादव दुकान आया ओर एक सिगरेट का पैकेट, खैनी एवं पुड़ीया लिया । जिसका कुल किमत 100 रुपए हुआ ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला व उसके पति ने उससे समान का रुपए मांगा तो आरोपी गंदा-गंदा गाली देने लगा । धमकाने लगा कि हमलोग रंगदार है। तुम पैसा मांगने का हिम्मत कैसे किया। रंगदारी देना होगा तभी दुकान को चलाने देगें। 10 हजार रुपए की रंगदारी भी मांगने लगा । इसके बाद भी आरोपी ने अपने साथी रोहित कुमार यादव को बुला कर दुकान प्रवेश कर गया । महिला के साथ गलत करने का प्रयास करने लगा । महिला का पति ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दिया । इस दौरान आरोपी अरुण यादव ने महिला के गले में पहने चांदी का चैन जिसका कीमत 15,000 रुपये का छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।