Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsWoman Files FIR Against Six for Attempted Rape of Daughter in Deoghar
घर घुस कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, छह पर प्राथमिकी

घर घुस कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, छह पर प्राथमिकी

संक्षेप:

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीया महिला ने छह लोगों के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की शिकायत की है। आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी के साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Jan 05, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। मोहनपुर थाना के एक गांव की 50 वर्षीया महिला ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ बेटी के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें थाना के तुम्बाबेल गांव निवासी प्रदीप राय, लबोदर राय, फुलन देवी, मीरा देवी, मीना देवी, राधिका देवी को आरोपी बनाया है। जिक्र है कि 8 नवंबर 2025 समय शाम 7 बजे बेटी घर पर अकेली थी । जिसकी जानकारी आरोपी युवक प्रदीप राय को होने के बाद वह घर घुस गया । उसके साथ संबंध बनाने का दवाब देने लगा ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा । इसके बाद बेटी ने हो हल्ला की जिसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को होने पर वह मौके से फरार हो गया । मामले की जानकारी बेटी ने मां को दी तो मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां आरोपी के घर पहुंचे । मामले के बारे में पूछताछ किया तो अन्य आरोपी फिर से उसका घर पहुचे ओर मारपीट शुरु कर दिया । इस दौरान उसके गले में पहने चांदी का चेन भी छीन लिया । थाना प्रभारी मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा सकता है।