सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, प्राथमिकी
देवघर,प्रतिनिधि।तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की रिम्स रांची में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 29 अगस्त की है, लेकिन पीड़ित

देवघर,प्रतिनिधि। तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की रिम्स रांची में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 29 अगस्त की है, लेकिन पीड़ित परिवार का विस्तृत बयान 30 सितंबर 2025 को बरियातू थाना पुलिस के समक्ष दर्ज किया गया था। मृतका लीलावती देवी उम्र 55 वर्ष, पत्नी राजू राणा, जो जसीडीह थाना के चांदपुर निवासी थी। मृतका के पुत्र सोनू राणा ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि उनकी मां 29 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर ठाकुर का घर नाखून कटवाने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट नंबर 25-बीएच-9180-एफ के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत मेघा हेल्थ केयर, कुंडा मोड़ ले गए, जहां तीन दिनों तक उनका इलाज चला। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें 2 सितंबर को रिम्स, रांची रेफर कर दिया था। रिम्स में भर्ती रहने के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः 30 सितंबर 2025 की रात 9:30 बजे उपचार के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



