मोहनपुर : हाट में महिला से सिकड़ी चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर, प्रतिनिधि।मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट में बुधवार दोपहर के बाद एक महिला के गले में पहने चांदी की सीकड़ी काटने के क्रम में लोगों ने एक

मोहनपुर : हाट में महिला से सिकड़ी चोरी

देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट में बुधवार दोपहर के बाद एक महिला के गले में पहने चांदी की सीकड़ी काटने के क्रम में लोगों ने एक महिला को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता मालती देवी ने बताया कि हाट में चांदी की सीकड़ी व एक लॉकेट काट ली गयी। इस घटना के पूर्व हाट में ही एक व्यक्ति के कमर में रखे दस हजार रुपए चोरी कर ली गई थी। सभी लोग सजग हो गए थे। उसी दौरान महिला ने दूसरी महिला के गले पहने चांदी की सिकड़ी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर खोल रही थी।

तभी महिला को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हो हल्ला होने के दौरान स्थानीय महिलाओं ने उस महिला की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची महिला को हिरासत में लेकर थाना में रखा गया है। महिला पुलिस ने हिरासत में ली गयी महिला के पास से चोरी गई चांदी की सिकड़ी बरामद कर ली है। उसके द्वारा इस तरह की अन्य घटनाओं में शामिल होने की भी जांच की जा रही है। महिला मोहनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।