Deogarh News: मकान हड़पने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Deogarh News: देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग में मकान हड़पने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किया गया। पीड़िता चंद्रावती देवी ने पड़ोसी अमित सिंह और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Deogarh News: देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग में मकान हड़पने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किया गया है। इसके साथ-साथ आरोपियों ने महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी वाले पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी की जानकारी
पीड़िता चंद्रावती देवी, पति श्रीकृष्ण मोहन द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी में जिक्र है कि पड़ोसी अमित सिंह, उनकी सास, पुत्र गीकर कुमार और पत्नी ज्योति कुमारी समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी में जिक्र है कि वह अपने पुत्र के साथ बाहर में रहती है। समय-समय पर अपने मकान की साफ-सफाई व देखभाल के लिए देवघर आती है। आरोप है कि उसके पड़ोसी पक्ष की नजर उसके मकान पर है। महिला का कहना है कि जब भी वह देवघर आती है, उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता है और मकान खाली करने या पैसे लेकर मकान छोड़ने की धमकी दी जाती है। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना का विवरण
महिला के अनुसार 28 अगस्त की शाम करीब सात बजे आरोपी पक्ष के लोग उसके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि जान मारने की नीयत से उसका गला पकड़कर दीवार में कई बार सिर पटका गया। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित मौके से चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। प्राथमिकी में यह भी बताया है कि वह पहले से बीमार रहती है। घटना की जानकारी उसने अपने पुत्र को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।


