सीटीईटी परीक्षा देने गई महिला के घर चोरी

Feb 22, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर की नीलू देवी ने अपने पति पुरुषोत्तम कुमार पर घर का ताला तोड़कर सामान चोरी करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नीलू ने नगर थाना में शिकायत की है। उसने बताया कि जब वह 6 फरवरी को परीक्षा देने गई थी, तो लौटने पर उसे घर का ताला टूटा मिला और सामान गायब था।

सीटीईटी परीक्षा देने गई महिला के घर चोरी

देवघर। नगर के बिलासी-शिवपुरी मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने पति पर घर का ताला तोड़कर सामान चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता नीलू देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया है कि 6 फरवरी 2026 को सीटीईटी परीक्षा देने के लिए मुजफ्फरपुर गई थी। 17 फरवरी की रात जब वापस घर लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा है और अंदर रखा सोफा, दीवान, ट्रंक, गहने तथा चांदी के बर्तन सहित अन्य सामान गायब है। आरोप है कि सभी सामान उसके पति पुरुषोत्तम कुमार ले गए हैं।

महिला का कहना है कि इससे पहले भी पति घर से तीन कंबल और रसोई के बर्तन ले जा चुका है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता है तथा घर छोड़कर चले जाने का दबाव बनाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।