गर्मी आते ही प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के दस्तक देने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। प्रखंड के मारग

मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के दस्तक देने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। प्रखंड के मारगोमुंडा, टिकोपहाड़ी, रामपुर, बड़बाद, एकद्वारा, सुगापहाड़ी, खमरबाद, खरजोरी, परसिया, महजोरी, भंडारो, चेतनारी, पंदनिया, लहरजोरी, बनसीमी आदि गांवों में कई चापाकल खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते गांव के लोगों के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दस्तक के पूर्व इन गांवों में खराब पड़े चापाकल को चालू करने की दिशा में प्रयास नहीं किया गया, जिसके चलते पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। कई गांव ड्राइ जॉन इलाके में है, जहां पेयजल की समस्या और भी गंभीर होते जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खराब पड़े चापाकल का मरम्मत नहीं किए जाने से आए दिन पेयजल की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


