एम्स के आवासीय भवनों में नोशनल नंबर का स्टीकर चिपकाने का कार्य शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवीपुर,प्रतिनिधि।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत भाग संख्या 143 में मतदाताओं के सत्यापन एवं जागरूकता को

एम्स के आवासीय भवनों में नोशनल नंबर का स्टीकर चिपकाने का कार्य शुरू

देवीपुर,प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत भाग संख्या 143 में मतदाताओं के सत्यापन एवं जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संबंधित बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा एम्स देवघर परिसर स्थित आवासीय भवनों में मतदाता स्टीकर चिपकाने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र, भाग संख्या तथा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है। बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ-साथ निर्धारित स्थानों पर स्टीकर भी लगा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन भी किया जा रहा है। बीएलओ ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन कार्य में सहयोग करें तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।