Deogarh News: धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद दो संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

हिन्दुस्तान, देवघर
share

Deogarh News: देवघर में सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वीडियो में एक युवक ने खुद को गिरोह का सदस्य बताया और हाल की गोलीकांड में अपनी भूमिका का दावा किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Deogarh News: धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद दो संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद नगर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, वीडियो में कथित रूप से खुद को एक गिरोह का सदस्य बताने वाले मुख्य युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर वीडियो की सत्यता और इसके प्रसारित होने के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक ने खुद को बाबा परिहस्त गिरोह का सदस्य बताते हुए खुद को ‘बॉस’ बताया। वीडियो में युवक ने हाल में हुई एक गोलीकांड की घटना में अपनी भूमिका होने का दावा किया।

साथ ही उसने दो अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के नाम का भी उल्लेख किया। वीडियो में जमीन की खरीद-बिक्री के मामलों में कमीशन दिए बिना काम नहीं होने जैसी बातें भी कही गयी हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। जिस सोशल मीडिया आईडी से वीडियो वायरल हुआ, उससे जुड़े एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। मुख्य युवक की पहचान और वास्तविक भूमिका की जांच की जा रही है। इधर, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा कि कई वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाए जा रहे हैं। ऐसे वीडियो पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी वीडियो को आगे प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूरी है। संदेह होने पर पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए। देवघर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवीण पुष्कर को वर्तमान एसपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद दो संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार