मारपीट की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
देवघर के बरमसिया चौक पर अज्ञात युवकों ने दो युवकों के साथ मारपीट की। सरोज और कृष्ण कुमार शादी समारोह में जा रहे थे, जब उन्हें एक वाहन ने धक्का मारा। विरोध करने पर चार युवकों ने उन पर हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक पर अज्ञात युवकों द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रांगा मोड़ निवासी सरोज कुमार ने बताया कि वे अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान बरमसिया चौक के समीप एक वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वाहन में सवार चार अज्ञात युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
मारपीट में कृष्ण कुमार और सरोज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



