बांस काटने के विवाद में महिला पर हमला, हालत गंभीर
रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बांस काटने के विवाद पर एक महिला के साथ मारपीट की गई। घायल महिला फुलवा देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला ने बताया कि कुछ लोगों के साथ विवाद के बाद उसे पांच अज्ञात हमलावरों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला किया था।

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बांस काटने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किया गया है। घटना में घायल महिला फुलवा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया।
घायल महिला की कहानी
घायल फुलवा देवी ने बताया कि वह गांव स्थित एक बागान की निगरानी का कार्य करती है। इसी क्रम में उसने बागान से बांस कटवाया था। बांस काटने को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए।
हमला और इलाज
फुलवा देवी का आरोप है कि घटना के करीब दो घंटे बाद पांच अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। मामले की सूचना रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है तथा आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


