रिखिया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल

Mar 16, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। प्रीतम दास और उनके परिवार के सदस्य घायल हुए। केदार दास ने जमीन पर खुदाई की, तभी प्रीतम दास ने कुल्हाड़ी से हमला किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रिखिया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार दोपहर को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में प्रीतम दास और उनके परिवार के एक सदस्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को दिन करीब 12 बजे केदार दास अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रीतम दास और प्रमोद दास गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे। आरोप है कि प्रीतम दास ने कुल्हाड़ी उठाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और निर्माण स्थल में लगे हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान प्रमोद दास ने लोहे की रॉड से प्रीतम दास पर हमला किया।

इस दौरान केदार दास की माता आपिता देवी और अन्य परिवारजन भी घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने रिखिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।