ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरबाबानगरी में विनायक कला दीर्घा का किया गया उद्घाटन

बाबानगरी में विनायक कला दीर्घा का किया गया उद्घाटन

स्थानीय बिलासी टाउन मोहल्ला में बुधवार को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, एसपी देवघर धनंजय कुमार सिंह, एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल...

स्थानीय बिलासी टाउन मोहल्ला में बुधवार को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, एसपी देवघर धनंजय कुमार सिंह, एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल...
1/ 2स्थानीय बिलासी टाउन मोहल्ला में बुधवार को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, एसपी देवघर धनंजय कुमार सिंह, एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल...
स्थानीय बिलासी टाउन मोहल्ला में बुधवार को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, एसपी देवघर धनंजय कुमार सिंह, एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल...
2/ 2स्थानीय बिलासी टाउन मोहल्ला में बुधवार को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, एसपी देवघर धनंजय कुमार सिंह, एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल...
हिन्दुस्तान टीम,देवघरWed, 04 Aug 2021 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। स्थानीय बिलासी टाउन मोहल्ला में बुधवार को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, एसपी देवघर धनंजय कुमार सिंह, एएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा, दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन एवं देवघर कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक प्रो.रामनंदन सिंह द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर विनायक कला दीर्घा का उद्घाटन किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कला दीर्घा का उद्घाटन कला के क्षेत्र में ऐतिहासिक है। संताल परगना में पहली बार कला दीर्घा का उद्घाटन मारकंडेय जजवाड़े उर्फ पुटरु के सौजन्य से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकार जबतक समाज के प्रति समर्पित नहीं होगा तबतक वह सच्चा कलाकार नहीं हो सकता। कला में समाज राष्ट्र की झलक मिलती है। मारकंडेय जजवाड़े को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता के नाम से स्थापित इस कला दीर्घा से यहां के युवा पीढ़ी के कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वहीं एसपी ने कहा कि स्थानीय व्यवसायियों, बुद्धिजीवियों आदि को भी चाहिए कि कलाकारों को हर संभव सहायता करें। मौके पर डॉ. अनिल कुमार झा ने कहां की पुटरु में पिकासो की झलक मिलती है।इस दौरान मंच संचालन रामसेवक सिंह गुंजन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मारकंडेय जजवाड़े ने किया। उन्होंने कहा कि यह कला दीर्घा प्रदर्शनी लगाने के लिए कलाकारों को नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। पवन राय, पिनाकी चक्रवर्ती, गुड्डा राव, नरेंद्र पंजियारा, सुनील अग्रवाल, अर्जुन श्रीवास्तव, लक्ष्मण राव, अजीत केसरी, मानस झा, मनीष पाठक,डॉ. नीतू, ममता किरण, मधु कुमारी, प्रशांत कुमार सिन्हा, नीरज चौधरी, शंभू सहाय आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें