पालोजोरी में ग्रामीणों ने विरोध जता रोका निर्माण
पालोजोरी के बसबुटिया पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव में नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने कार्य रोक दिया और संवेदक पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। पंचायत की मुखिया ने शिकायत की जांच का आश्वासन दिया।

पालोजोरी। पालोजोरी के बसबुटिया पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव चल रहे नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। शनिवार को ग्रामीणों ने कार्य पर रोक लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि केंदुवाटांड़ गांव में पीसीसी व नाली का निर्माण होना है। पहले चरण में नाली निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है संवेदक द्वारा मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। ना नाली निर्माण में उपयोग होने वाला सरिया मानक के अनुरूप लगाया जा रहा है और ना ही सीमेंट व बालू मानक के रूप मिश्रण किया जाता है।
निर्माण कार्य में घटिया बालू का उपयोग भी किया जा रहा है। केंदुवाटांड़ के नागेश्वर राय, धनेश्वर मिर्धा, राजू बाउरी, कुंती देवी, नियोता देवी सहित ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया सलमा खातून से लिखित शिकायत की है। उधर ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया सलमा खातून कहा कि उनके द्वारा उचित माध्यम से निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और अगर अनियमिता पाई गई तो उपायुक्त को शिकायती आवेदन भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


