Deogarh News: सड़क पर नाले का गंदा का पानी बहने से लोग परेशान
Deogarh News: मारगोमुंडा के पिपरा पंचायत में बैजूटांड़ गांव की मुख्य सड़क पर गंदे नाले का पानी बहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मस्जिद के पास पानी के कारण लोगों को नमाज पढ़ने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण प्रशासन से नाले की शीघ्र निर्माण की मांग कर रहे हैं।
Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। पिपरा पंचायत अवस्थित बैजूटांड़ गांव के मुख्य सड़क में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली के अभाव में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते लोगों को इस ओर से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क पर नाली का गंदा पानी जिस जगह पर बहता है, वहां से महज 20 मीटर की दूरी पर मस्जिद है। सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
बताया जाता है कि नाले का पानी सड़क पर बहाने वाले जगह पर चार पहिया व दो पहिया वाहन आसानी से निकल जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल यात्रियों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों से प्रखंड प्रशासन से उक्त स्थल पर शीघ्र नाला निर्माण कराने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


