
देवघर कॉलेज मेंराष्ट्रीय गीत का हुआ गायन
संक्षेप: देवघर कॉलेज के आटर्स गैलरी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन हुआ। प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा की और भारत की स्वाधीनता के बाद की गौरव गरिमा पर जोर दिया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक भी उपस्थित थे।
देवघर,प्रतिनिधि।देवघर कॉलेज के आटर्स गैलरी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)की ईकाई 1,2,3 एवं 4 के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का समवेत स्वर में गायन संपन्न हुआ। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गुंजायमान हो रहा है। मौके पर उन्होंने बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम गीत की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने कहा कि विश्व के धरातल पर भारत की जो गौरव गरिमा पराधीनता के दौर में धूमिल हो गई थी, स्वाधीनता के बाद पुन: उस उर्जस्वित चेतना से अनुप्रेरित होकर उन्होंने विखंडनकारी और अनिष्ट आशंका से बचने की सलाह दी।

साथ ही संपूर्ण मानवता की रक्षा करने के साथ-साथ राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। इस अवसर पर काफी संख्या में कॉलेज के प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएं उपस्थित थे। इस दौरान मंच का संचालन सहायक प्राध्यापिका राजनीति शास्त्र डॉ.अनिमा ने की। इस बात की जानकारी देवघर कॉलेज के मीडिया प्रभारी सह सहायक प्राध्यापक डॉ.संजय कुमार ने दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




