Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsUrban Water Supply Pipeline Project Meeting in Madhupur Delays and New Initiatives
शहरी जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन का काम जल्द होगा शुरू

शहरी जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन का काम जल्द होगा शुरू

संक्षेप:

मधुपुर में सोमवार को नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू की अध्यक्षता में शहरी जलापूर्ति योजना की बैठक हुई। पूर्व पार्षदों ने शिकायत की कि आठ वर्षों में लोगों को पानी नहीं मिला। 23 वार्डों में 123 किलोमीटर...

Oct 14, 2025 04:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मधुपुर। नगर परिषद सभागार में सोमवार को नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू की अध्यक्षता में शहरी जलापूर्ति योजना पाईप लाईन कार्य को लेकर जुडको अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व पार्षदों ने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना के आठ वर्ष बीत गए, लेकिन जनता को पानी नहीं मिला। 23 वार्डों में 123 किलो मीटर पाईप लाईन बिछाने का काम बाकी है। कई वार्ड में बिछाया गया पाईप क्षतिग्रस्त भी हो गया है। कहा कि दूसरे फेज का काम होना बाकी है। संवेदक द्वारा कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। मौके पर नगर प्रशासक ने जुडको अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद कहा कि जिस संवेदक को काम करने दिया गया था वह अधूरा छोड़ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब नये सिरे से काम शुरू किया जाएगा। जिन वार्ड में पाईप लाईन बिछाने का काम बाकी है, वहां सर्वे कर लिया गया है, जल्द काम शुरू होगा। पाईप लाईन बिछाकर कनेक्शन का काम होगा। पाईप बिछाने के लिए काटी गयी सड़क मरम्मत करायी जाएगी। अब लोगों को जल्द पानी की परेशानी से निजात मिलेगी। मौके पर जुडको के रोहित राज, सतीश सिंह, एई सुमित सागर, जेई सोनू हांसदा, राजेन्द्र बास्की, सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम समेत दर्जनो पूर्व वार्ड पार्षद मौजूद थे।