प्रखंड के अधिकारी व कर्मियों के लिए बना आवास अनुपयोगी
प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मियों के लिए बनाये गये आवास वर्षों से बेकार पड़े हैं। कोई भी अधिकारी और कर्मी इन आवासों में नहीं रह रहा है, जिससे ये करोड़ों की लागत से बने आवास जर्जर हो रहे हैं। ये आवास केवल ठेकेदारी के उद्देश्य से बनाये गये थे।
प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित प्रखंड के अधिकारी और कर्मियों के लिए वर्षों पूर्व निर्मित आवास शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। अधिकारी और कर्मियों के लिए बने आवास में किसी के आवासन नहीं करने से यह बेकार साबित हो रहा है। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अधिकारी और कर्मी अनुमंडल और जिला मुख्यालय में आवासन करते हैं। अनुमंडल और जिला मुख्यालय से ही ऐसे अधिकारी और कर्मी आना-जाना करते हैं। जिसके चलते अधिकारियों और कर्मियों के लिए करोड़ों की लागत से बना आवास बेकार पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि अधिकारियों और कर्मियों का आवास सिर्फ ठेकेदारी करने के उद्देश्य बनाया गया था।
यह आवास बगैर उपयोग के ही जर्जर हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


