Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsUnknown Youth Found Unconscious in Deoghar Police Investigating Death
धोबिया टोला में संदिग्ध अज्ञात का मिला शव
देवघर में एक अज्ञात युवक बेसुध अवस्था में पाया गया। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन उसके पास कुछ सामान था। पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 26 Dec 2024 12:45 AM

देवघर, प्रतिनिधि नगर थान के धोबिया टोला के पास एक अज्ञात युवक के बेसुध अवस्था में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक के पास एक झोला, दो कंबल के अलावे कई सामान है, लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं मिला है। मामले की जानकारी ओपी प्रभारी राजकुमार टुडू को दे दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा कर शव गृह में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।