सारठ : विधायक ने किया चेक डेम व विद्यालय भवन का शिलान्यास

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने 1 करोड़ 14 लाख की लागत से चेक डेम और विद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दे रही है। चेक डेम से किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी और नए विद्यालय भवन से छात्रों की समस्याएं कम होंगी।

सारठ : विधायक ने किया चेक डेम व विद्यालय भवन का शिलान्यास
सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने शनिवार को 1 करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाले चेक डेम व विद्यालय का शिलान्यास किया। इस बबात उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने समेत अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं किसानों कि दशा में सुधार के लिए कई योजनाएं चला रही है। उसी कड़ी में शनिवार को प्रखंड के सधरिया पंचायत अंतर्गत बस्की गांव स्थित जोरिया में जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार के लघु सिंचाई प्रमंडल दुमका द्वारा स्वीकृत 47.46 लाख की लागत से बनने वाले चेक डेम का शिलान्यास किया गया है। ताकि गांव के किसानों को खेती के लिए सिर्फ वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़े। साथ ही वर्षा जल को रोक कर उसका उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस चेक डेम से गांव समेत आसपास के दर्जनों किसानों के कई हेक्टेयर जमीन में सिंचाई कर धान के अलावे अन्य फसलों की खेती करने का अवसर मिलेगा। वहीं उन्होंने जीएन सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय कुकराहा में झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल रांची द्वारा स्वीकृत 67.47 लाख से बनने वाले अतिरिक्त विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। बताया कि विद्यालय में कमरे की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए विभाग द्वारा बरामदा समेत 10 अतिरिक्त कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पठन पाठन में कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि इसके अलावे विधानसभा क्षेत्र में अन्य तीन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। इस दौरान मुखिया महादेव सिंह, उदय सिंह, केलु सिंह, सियाराम सिंह,विक्रम सिंह, अनन्त सिंह सितांशु सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।