Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTwo Women Attempt Silver Jewelry Theft in Madhupur Arrested by Police
चोरी करने का प्रयास करती दो महिला हिरासत में

चोरी करने का प्रयास करती दो महिला हिरासत में

संक्षेप:

मधुपुर के रामजस रोड पर जगदंबा ज्वेलर्स में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ आईं और चांदी के पायल देखने का दावा किया। उन्होंने पांच जोड़ी पायल चुपके से चुरा लीं। दुकान के मालिक ने चोरी की आशंका जताई, जिससे महिलाओं को रोका गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Nov 19, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के रामजस रोड स्थित जगदंबा ज्वेलर्स के संचालक सनोज कुमार सोनी को झांसा देकर पांच जोड़ी चांदी का पायल चोरी का प्रयास करती दो महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में दुकान के मालिक सनोज कुमार सोनी ने बताया कि दो महिलाएं एक दूधमुंहे बच्चे को लेकर दुकान पर आई और चांदी का पायल दिखाने बोली। 15 जोड़ी पायल महिलाओं को दिखाया। पायल देखने के बाद महिलाओं ने कहा कि यह पसंद नहीं है, इससे भारी दिखाइए। जैसे ही भारी पायल निकालने के लिए मुड़ा, काउंटर पर रखा पांच जोड़ी पायल गायब हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पायल देखने के बाद महिलाओं ने कहा कि पायल पसंद नहीं है, फिर बाद में आएंगे। महिलाएं दुकान से बाहर निकलने लगी। इस क्रम में 5 जोड़ी पायल चोरी होने की आशंका पर महिलाओं को रोका। चोरी की घटना और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। जब महिलाएं दुकान में आई तो पांच जोड़ी पायल चुपके से गिरा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला और बच्चे को हिरासत में ले लिया है। महिलाएं बिहार के लखीसराय की बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।