ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरअलग-अलग हादसे में महिला सहित दो की मौत

अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो की मौत

देवघर। प्रतिनिधि अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो की मौत अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो की मौत अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो की...

अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSun, 19 Jan 2020 02:42 AM
ऐप पर पढ़ें

दो अलग अलग हादसे में शनिवार शाम एक महिला सहित दो की मौत हो गई है। पहली घटना में छत से गिरने से गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बुधवाडीह निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार राय की मौत हो गई है। मृतक के भाई संतोष कुमार राय ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ छत पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका सिर चकराने लगा। संभलने के क्रम में वह छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में सदर अस्पताल में इलाजरत आग से झुलसी महिला 50 वर्षीया रूबी देवी की मौत हो गई है। मृतका के पति प्रमोद प्रसाद यादव ने बताया कि 12 जनवरी को खाना बनाने के क्रम में वह झुलस गई थी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। उसी दौरान इलाज के क्रम में शनिवार को उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें