मधुपुर से लापता दो लड़कियां गुजरात कच्छ से बरामद
मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के भेड़वा नवाडीह मोहल्ला से 46 दिन पहले लापता हुई आदिवासी छात्रा को पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले से बरामद कर लिया है।

मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के भेड़वा नवाडीह मोहल्ला से 46 दिन पहले लापता हुई आदिवासी छात्रा को पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के साथ उसकी सहेली संध्या जाटी को भी कच्छ के भुज से सकुशल बरामद किया। भेड़वा नवाडीह निवासी दीपक कोल ने गत 21 मार्च को थाना में आवेदन दिया था। बताया था कि उसकी 20 वर्षीय बहन सावन कुमारी 21 मार्च की सुबह 8 बजे मधुपुर कॉलेज में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि सावन को उसकी सहेली संध्या जाटी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है।
संध्या मूल रूप से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला, पत्तांडंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और मधुपुर के मीना बाजार में किराए के मकान में रहती थी। दीपक कोल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। लोकेशन गुजरात के कच्छ के भुज में मिली। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों लड़कियों को एक कमरे से बरामद किया।परिजनों को सौंपा, ली राहत की सांस : पुलिस ने सावन कुमारी को उसके परिजनों और संध्या जाटी को उसके पिता को सौंप दिया। 46 दिन बाद दोनों लड़कियों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है कि दोनों गुजरात क्यों और कैसे गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


