सारठ : ट्रक चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

सारठ थाना में ट्रक चालक धर्मदेव मंडल ने उपचालक सुनील कुमार के खिलाफ गाड़ी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना तब हुई जब धर्मदेव नास्ता करने गया था और लौटने पर ट्रक गायब पाया। पुलिस ने बाद में ट्रक बरामद कर उपचालक को गिरफ्तार कर लिया।

सारठ : ट्रक चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज

सारठ,प्रतिनिधि। निकटवर्ती राज्य बिहार के बांका जिला बाराहाट थाना अंतर्गत गजन्डा गांव निवासी ट्रक चालक धर्मदेव मंडल ने ट्रक के उपचालक द्वारा गाड़ी चोरी करने की प्राथमिकी सारठ थाना में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि शनिवार को बेगूसराय जिला निवासी नीरज राय का बीआर 10 जीबी 5629 नम्बर के ट्रक में मैदा लेकर मधुपुर खाली करने गया था। जहां से माल खाली कर सरसडंगाल गिट्टी लोड करने जाने के दौरान सारठ स्थित रिद्धि सिद्धि धर्म कांटा के पास ट्रक खड़ा कर बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी उपचालक सुनील कुमार को गाड़ी सौंप कर चालक नास्ता करने गया था।

वहां से वापस आने के बाद ट्रक एवं आरोपी उपचालक को गायब पाया। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद ट्रक नहीं मिलने पर मामले की सूचना ट्रक मालिक को दिया गया एवं मालिक के निर्देश पर थाने की पुलिस को लिखित शिकायत कर ट्रक बरामद करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस द्वारा रविवार को उक्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया एवं आरोपी उपचालक को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।