प्रांतीय यादव महासभा देवघर के जिला युवाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
देवघर में पुरनदाहा स्थित प्रांतीय यादव महासभा ने युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की। मुकेश का एक्सीडेंट 11 जनवरी को हुआ था, और इलाज के दौरान 16 जनवरी को उनका निधन हो गया। सदस्यों ने उन्हें समर्पित योद्धा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवघर। पुरनदाहा स्थित प्रांतीय यादव महासभा देवघर के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला युवा अध्यक्ष कोठिया निवासी मुकेश कुमार यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि विगत 11 जनवरी को गिधनी मोड़ पर जिला युवाध्यक्ष का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद उन्हें रांची स्थिति रिम्स में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया था। ईलाज के क्रम में 16 जनवरी को जिला युवाध्यक्ष ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। शोक सभा में जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद यादव ने उनके द्वारा पूर्व में प्रांतीय यादव महासभा के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें एक समर्पित योद्धा बताया।
मौके पर उपस्थित प्रांतीय यादव महासभा के अन्य सदस्यों ने उनकी असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि उनकी कमी प्रांतीय यादव महासभा देवघर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महासभा के जिला महासचिव आलोक कुमार, संरक्षक नरेश प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार राय, गोपाल प्रसाद यादव, वरीय सदस्य महादेव प्रसाद यादव, सचिव मनोज कुमार यादव, जिला कार्यकारी सदस्य विश्वजीत यादव, रंजीत प्रसाद यादव, प्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


