प्रयोगशाला प्राविधिक के आकस्मिक निधन पर शोकसभा

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में अनुबंधित वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक मंजीत कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर सदर अस्पताल देवघर में शोकसभा आयोजित की गई। उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने कहा कि मंजीत कुमार की निष्ठा और समर्पण के लिए उन्हें जाना जाता था, और उनका निधन अस्पताल परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रयोगशाला प्राविधिक के आकस्मिक निधन पर शोकसभा

देवघर,प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में अनुबंध पर कार्यरत वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक मंजीत कुमार के आकस्मिक निधन के बाद सदर अस्पताल देवघर के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा ने की। बताया कि मंजीत कुमार पिछले नौ वर्षों से एल टी के पद पर अनुबंध पर अस्पताल में सेवा दे रहे थे। रविवार सुबह जब वह देर तक उठे नहीं तो पत्नी ने उन्हें उठाया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर को बुलाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शोकसभा में उपस्थित सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतक मंजीत कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। शोकसभा में डॉ. परमजीत कौर, मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार, अंजन दुबे, संजीव कुमार मिश्र, विश्वनाथ बक्शी, पारस नाथ अंबे, अनिल कुमार गुप्ता, विभूति कुमार, आलोक कुमार, प्रमोद सोरेन, मुजफ्फरूल हक, निरंजन पासवान, अनिल कुमार यादव, अनुपम सिंह, अनिता कुमारी, बबलू दास, मीना कुमारी, अमित कुमार, अजीत दुबे, कपिल कुमार, राजीव रंजन, अक्षय तिवारी, विवेक कुमार, पिंटू कुमार, पुष्पा कुमारी, वृंदा कुमारी और जुली कुमारी समेत कई कर्मी उपस्थित थे। उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने कहा कि मंजीत कुमार अस्पताल में अपनी निष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से अस्पताल परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए परिवार के लिए मदद का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।