Deogarh News: पोस्टमार्टम हाउस के सामने पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग, आवागमन बाधित
Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर अवस्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने शनिवार को अचानक एक पेड़ गिर जाने से वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

Deogarh News: सदर अस्पताल परिसर अवस्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने शनिवार को अचानक एक पेड़ गिर जाने से वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ काटकर सड़क से हटाया गया। उसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
इस दौरान कुछ समय तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनिमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसकी चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन नहीं आया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जर्जर पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


