घर पर गिरी पेड़ की डाली
देवघर। चितरा पंचायत के चितरा गांव निवासी शकुंतला देवी पति जानकी रजक के घर पर शुक्रवार की संध्या हल्की बारिश के साथ आंधी से पीपल पेड़ गिरने से घर...
हिन्दुस्तान टीम,देवघरSat, 24 Jul 2021 05:41 AM
ऐप पर पढ़ें
देवघर। चितरा पंचायत के चितरा गांव निवासी शकुंतला देवी पति जानकी रजक के घर पर शुक्रवार की संध्या हल्की बारिश के साथ आंधी से पीपल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त हो गया। शकुंतला देवी के पति जानकी रजक एक वर्ष पूर्व से लकवा बीमारी से ग्रस्त हैं। उनकी एक लड़की है, जो विधवा है। ऐसी स्थिति में महिला मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण-पोषण करती है। परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिलती है।