विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण

विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधि।झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर समग्र शिक्षा अभियान द्वारा सोमवार को डायट जसीडीह, आर मित्रा सीएम एसओई देवघर, आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय

Aug 26, 2025 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर समग्र शिक्षा अभियान द्वारा सोमवार को डायट जसीडीह, आर मित्रा सीएम एसओई देवघर, आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर एवं उतक्रमित उच्च विद्यालय उर्दू मकतब देवघर में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षक एवं सहयोग के लिए बीआरपी, सीआरपी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस प्रशिक्षण में सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, बीआरपी व सीआरपी को विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं डायट जसीडीह में जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुकर कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने के लिए प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, बीआरपी व सीआरपी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय संचालन में जो समस्याएं आती है, उसे कैसे दूर किया जाए उन बातों को बताया जा रहा है। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये सभी विद्यालय प्रबंधन समिति को जागरुक करेंगे और बेहतर तरीके से विद्यालय संचालन कराने के लिए काम करेंगे। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये सभी अपने प्रखंड क्लस्टर और अपने विद्यालयों में शिक्षकों व प्रबंधन समिति को प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण के बाद उम्मीद है कि विद्यालय प्रबंधन समिति अच्छे तरीके से विद्यालय का संचालन करेंगे। इस अवसर पर डायट जसीडीह में प्रशिक्षक के रुप में परशुराम तिवारी संकाय सदस्य डायट जसीडीह, बिनोद गुप्ता बीआरपी मधुपुर, राकेश कुमार राय सीआरपी करौं, कृष्णदेव प्रसाद सीआरपी मारगोमुंडा, राजेन्द्र वर्मा लेखापाल मारगोमुंडा, मोती रवानी लेखापाल करौं, डायट संकाय सदस्य किरण कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, शोभा कुमारी सहित मधुपुर, मारगोमुंडा और करौं प्रखंड के प्रधानाध्यापक, बीआरपी व सीआरपी उपस्थित थे।