देवीपुर अंचल में 1 से भू-मापक प्रशिक्षण कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवीपुर अंचल कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भू-मापक सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नामांकन 1 जून से 13 जून 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण अवधि दो महीने होगी, जिसमें प्रत्येक रविवार को तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

देवीपुर अंचल में 1 से भू-मापक प्रशिक्षण कार्यक्रम

देवीपुर। देवीपुर अंचल कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से भू-मापक (अमीन) सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अंचल अधिकारी देवीपुर द्वारा आम सूचना जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जारी सूचना के अनुसार भूमि सुधार उपसमाहर्ता देवघर एवं सृजन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुमका के सहयोग से अंचल स्तर पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि

प्रशिक्षण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होकर 13 जून 2026 तक चलेगी। प्रशिक्षण में मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं उससे उच्च योग्यता रखने वाले बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि दो माह की होगी तथा प्रत्येक रविवार को तीन घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 जून 2026 से प्रारंभ होगा।

शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

नामांकन के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 360 रुपए तथा महिला, अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए शुल्क जमा करना होगा। वहीं गरीब एवं असहाय अभ्यर्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया गया है। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट फोटो, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। नामांकन प्रखंड-अंचल परिसर देवीपुर में लिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी गिरीश यादव से मोबाइल नंबर 9608881644 पर संपर्क किया जा सकता है। अंचल कार्यालय ने सभी राजस्व कर्मियों, जनसेवकों, पंचायत सेवकों, कृषक मित्रों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रशिक्षण कार्यक्रम कब से कब तक चलेगा?
प्रशिक्षण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होकर 13 जून 2026 तक चलेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।