दुलार गृह योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Feb 28, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

करौं, प्रतिनिधि। करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में दुलार गृह योजना के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एकद

दुलार गृह योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में दुलार गृह योजना के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं विकास को सुदृढ़ बनाना तथा जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर करना था। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को ‘दुलार कार्यक्रम’ के अंतर्गत 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास की समुचित निगरानी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। गृह भ्रमण के दौरान अभिभावकों को जागरूक करने की नई तकनीकों पर विशेष चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि माता-पिता के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर ही बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।