आम बागवानी के रख-रखाव की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

सारठ में शनिवार को जेएसएलपीएस की बागवानी सखियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ चंदन कुमार सिंह के निर्देश पर मनरेगा के तहत आम बागवानी की देखभाल और संचालन की जानकारी दी गई। 30 से 40 एकड़ भूमि पर बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम बागवानी के लिए बागवानी सखियों का चयन किया गया।

आम बागवानी के रख-रखाव की जानकारी

सारठ। शनिवार को प्रखंड सभागार में जेएसएलपीएस के बागवानी सखी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीडीओ चंदन कुमार सिंह के निर्देश पर मनरेगा बीपीओ अक्षय दत्ता एवं जेएसएलपीएस के बीपीएम विधु शेखर झा द्वारा मौके पर मौजूद सभी बागवानी सखियों को मनरेगा द्वारा संचालित आम बागवानी का देख रेख करने व बेहतर रख रखाव की जानकारी दी गई। इस बबात बीपीओ ने बताया कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा द्वारा 30 से 40 एकड़ जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी लगाया गया है। जिसके देख रेख व संचालन की जिम्मेदारी लाभुक व संबंधित रोजगार सेवक के जिम्मे है।

चूंकि एक पंचायत में एक रोजगार सेवक रहने से बागवानी की निरंतर निगरानी नहीं हो पा रही थी । इसको लेकर प्रत्येक पांच एकड़ आम बागवानी की देख रेख व निगरानी के लिए बागवानी सखी का चयन किया गया है। प्रत्येक बागवानी सखी को पांच एकड़ जमीन में लगे आम के पौधे को निरंतर देख रेख करते हुए उन्हें लाभुक के साथ सामंजस्य स्थापित कर पौधे को विकसित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत पौधे की निरंतर देख भाल , आवश्यकतानुसार सिंचाई कराना, पौधे के आसपास उगने वाले खरपतवार को हटाना एवं उसमें लगने वाली बीमारियों व उससे बचाव आदि के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया। ताकि अधिक से अधिक पौधे विकसित हो सके एवं बागवानी लगाने का लक्ष्य पूरा हो सके। मौके पर बीआरपी सुनील रवानी, विक्रम मिश्रा, प्रमिला देवी, छोटी कुमारी, सोनिया कुमारी, सबीरन खातुन, खुशबू कुमारी, मुरती कुमारी समेत अन्य कई बागवानी सखी मौजूद थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।