रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से ट्रॉली चोरी

Jan 21, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

जसीडीह में रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड थे। रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना गंभीरता से ली जा रही है।

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से ट्रॉली चोरी

जसीडीह। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से ट्रॉली बैग चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गढ़वा जिला के मझिआंव (मसियांग) थाना क्षेत्र अंतर्गत खारसोता गांव निवासी पीड़ित रामबली राम ने आवेदन देकर बताया कि रांची स्टेशन से रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में सवार होकर जसीडीह स्टेशन आ रहा था। यात्रा के दौरान कतरास स्टेशन के समीप अज्ञात चोरों ने उसका ट्रॉली बैग चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए बैग में मैट्रिक, इंटर और डिप्लोमा की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, सोने का लॉकेट समेत अन्य जरूरी सामान मौजूद था।

बैग चोरी होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी को आगे की कार्रवाई के लिए कतरास रेल थाना भेज दी गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।