Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTrain Services Disrupted in Ranchi Division Due to Non-Interlocking Work

रांची मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग, ट्रेनों का विनियमन

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 9 से 26 दिसंबर तक फ्लाई ओवर निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या-13425 और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 11 Dec 2024 01:20 AM
share Share
Follow Us on

जसीडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची मंडल में कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। आसनसोल रेल मंडल के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 9 से 26 दिसंबर तक निर्धारित सिरमटोली चौक पर 4-लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड सह आरओबी निर्माण के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक चरण 1 और 2 के मद्देनजर ट्रेन परिचालन सेवाओं को विनियमित किया गया है। ट्रेन संख्या- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस की 21 दिसंबर को होने वाली यात्रा राउरकेला, रांची, मुरी, कासिमकोटा सेक्शन के बजाय राउरकेला, सिनी, चांडिल, मुरी, कासिमकोटा सेक्शन के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या- 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल की 17 दिसंबर को होने वाली यात्रा राउरकेला, रांची, मुरी, कासिमकोटा सेक्शन के बजाय राउरकेला, सिनी, चांडिल, मुरी, कासिमकोटा सेक्शन के रास्ते से चलाई जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या- 18619/18620 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस की 16, 19 व 22 दिसंबर को होने वाली यात्राओं को ब्लॉक के दौरान सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए मार्ग में उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें