बुढ़ई : सड़क हादसे में मजूर मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय बलदेव दास की मौत हो गई। वह ईंट निर्माण मजदूर था और बाइक से जा रहा था। तिलैया मोड़ के पास उसकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

बुढ़ई : सड़क हादसे में मजूर मौत

मधुपुर प्रतिनिधि बुढ़ई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर तिलैया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ईंट निर्माण मजदूर था। जानकारी के अनुसार सोमवार को जगदीशपुर से देवघर जाने के क्रम में बाइक सवार बालदेव दास उर्फ गुड़ा दास तिलैया मोड़ के पास बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान जावागुड़ी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी 48 वर्षीय बलदेव दास उर्फ गुड़ा दास के रूप में हुई है। बलदेव घर से ईंट बनाने के लिए निकला था। मजदूरी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था।

उसी क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।