पूर्व मंत्री ने मृतक के परिजनों को सहायता करने का दिया आश्वासन
सीएसपी संचालक अरुण यादव की मौत की खबर सुनते ही ताराजौरा गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और सहायता का आश्वासन दिया। अरुण यादव पिछले महीने गंभीर बीमारी का शिकार हुए थे और उनका इलाज कोलकाता और मुंबई में चल रहा था।

सोनारायठाढ़ी ,प्रतिनिधि। सीएसपी संचालक अरुण यादव की मौत की खबर सुनते ही उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने काफ़ी संख्या में ग्रामीण, महिला, पुरुष व बच्चे मंगलवार सुबह ताराजौरा गांव पहुंचे। इस क्रम में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय भी मृतक के घर पहुंचे व घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए व मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि पिछले महीने सीएसपी संचालक गंभीर बीमारी का शिकार हो गया था। उनका कोलकाता में इलाज कराया गया। समुचित इलाज के लिए उसे मुंबई ले जाया गया था। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
सोमवार शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली। मंगलवार सुबह मृतक के शव को गांव लाया गया। खबर सुनते की काफ़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।फोटो-17सोनाराय01- मृतक सीएसपी संचालक के घर पहुंचकर सांत्वना देते पूर्व मंत्री।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


