Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTragic Auto Accident Near Ajay River Bridge Claims Life of 35-Year-Old Woman in Sarath
सारठ : ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत

सारठ : ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत

संक्षेप: सारठ,प्रतिनिधि।रविवार को सारठ मधुपुर मुख्य सड़क पर बामनगामा अजय नदी पुल के निकट ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार अन्य पां

Sun, 16 Nov 2025 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को सारठ मधुपुर मुख्य सड़क पर बामनगामा अजय नदी पुल के निकट ऑटो पलटने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार अन्य पांच लोग समेत दो बच्चा घायल हो गया। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के छातापाथर गांव से एक ऑटो में पांच बच्चा, महिला समेत 18 लोग सवार होकर सारवां थाना क्षेत्र के डकाय गांव जा रहे थे। इसी दौरान अजय नदी पुल के पास ऑटो पलट गई। जिसके बाद ऑटो में सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर जियाउल हक ने जांच पड़ताल के उपरांत 35 वर्षीय बहामुनी सोरेन, पति दिलीप मुर्मू को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में 76 वर्षीय महिला सोनामुनि मरांडी, 45 वर्षीय गौरा मुर्मू, 40 वर्षीय देवसन मुर्मू, 5 वर्षीय रमेश मुर्मू , 8 माह का एक मासूम बच्चा समेत सात लोग घायल हो गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सारठ सीएचसी में किया गया। वहीं गम्भीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। इधर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मामले की जानकारी सारठ थाने की पुलिस को दे दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि मृतका के परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया जा रहा था। घटना को लेकर ऑटो पर सवार लोगों ने बताया कि ऑटो चालक शराब के नशे में था एवं मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान ऑटो असंतुलित होकर सड़क से उतर गया और ऑटो पलट गई।