Tragic Accident Woman Dies After Severe Burns While Warming By Fire मोहनपुर : अलाव तापते महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTragic Accident Woman Dies After Severe Burns While Warming By Fire

मोहनपुर : अलाव तापते महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत

देवघर के तपोवन जमुआ गांव में एक महिला रेखा देवी, अलाव तापते समय गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 29 Dec 2024 12:39 AM
share Share
Follow Us on
मोहनपुर : अलाव तापते महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत

देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना अंतर्गत तपोवन जमुआ गांव में शनिवार सुबह 6 बजे अलाव तापने के क्रम में 30 वर्षीया रेखा देवी, पति- मनोज ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। उसी क्रम में दो घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी डॉक्टर ने ओपी प्रभारी को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए मृतका के परिजनों से मामले के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को बुलवाया। दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतका के ससुर नारायण ठाकुर ने बताया कि शनिवार अहले सुबह पुत्रवधु खेत की ओर शौच करने गयी थी। अत्यधीक ठंड रहने के कारण वहां से आने के बाद घर के सामने आग जलाकर ताप रही थी। उसी दौरान उसके शरीर के कपड़े में आग लग गई। आग लगने के कारण वह बुरी तरह झुलस गई। मामले की जानकारी आसपास होने के बाद लोग मौके पर पहुंचे, हालांकि तब तक महिला 90 प्रतिशत झुलस चुकी थी। उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने स्थति देख प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। दो घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया कि उनका बेटा दाढ़ी-बाल काटने का काम करता है। उसे दो बच्ची व एक बेटा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।