देवघर में मतगणना को ट्रैफिक प्लान जारी, कई रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
देवघर कार्यालय संवाददातादेवघर कॉलेज अवस्थित बज्रगृह (मतगणना केंद्र) पर 26 से 28 फरवरी 2026 तक होने वाली मतगणना के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विस्तृत

देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर कॉलेज अवस्थित बज्रगृह (मतगणना केंद्र) पर 26 से 28 फरवरी 2026 तक होने वाली मतगणना के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन व पार्किंग योजना जारी कर दी है। मतगणना के दौरान क्षेत्र में आवागमन सुगम व व्यवस्थित बनाने तथा किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए निर्णय लिया गया है। यातायात पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
चार प्रमुख मार्गों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था :- मतगणना केंद्र पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए चार अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं :- - कोरियासा की ओर से आने वाले वाहन :- शंख मोड़, रेलवे ओवरब्रिज, अंबेडकर चौक, बरमसिया चौक, जटाही मोड़ होते हुए बीएड कॉलेज मैदान में पार्क करेंगे। - मोहनपुर, बैजनाथपुर की ओर से आने वाले वाहन :- बैजनाथपुर, बिलासी मोड़, भुरभुरा मोड़, रांगा मोड़ से दाहिने मुड़कर देवघर रेलवे स्टेशन रोड के दोनों ओर अथवा बाघमारा बस स्टैंड के बगल अवस्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे। - जसीडीह, मस्जिद मोड़ की ओर से आने वाले वाहन :- तिवारी चौक से बाएं मुड़कर बीएड कॉलेज मैदान अथवा तिवारी चौक से दाहिने मुड़कर शिवराम झा चौक के अंदर की तरफ व चिल्ड्रन पार्क रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे। कोठिया, गिधनी की ओर से आने वाले वाहन :- बाघमारा बस स्टैंड के बगल स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे। यहां लगेंगे प्रवेश निषेध के बैरियर :- मतगणना क्षेत्र को वाहनों से मुक्त रखने के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें दर्शनिया मोड़, तिवारी चौक, रांगा मोड़, जटाही मोड़ व देवघर रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज शामिल हैं। इन बिंदुओं से आगे किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह रहेगा रूट डायवर्जन का पूरा प्लान :- दिनांक 26 फरवरी की रात्रि 10 बजे से 28 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा लागू :- - बैजनाथपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन रांगा मोड़ से रांगा मोड़ टोल टैक्स, बाघमारा बस स्टैंड, गिधनी, कोठिया, देवपुरा मोड़, टाभाघाट होते हुए जसीडीह की ओर जाएंगे। - बैजनाथपुर से आने वाले छोटे वाहन दर्शनिया मोड़ से बाएं होते हुए शिवराम झा चौक, हदहदिया पुल से देवघर शहर या जसीडीह जा सकते हैं। बाघमारा या सुल्तानगंज जाने के लिए दर्शनिया मोड़ से दाहिने मुड़ना होगा। - जसीडीह व शंख मोड़ से आने वाले वाहन जटाही मोड़ से बाएं मुड़कर रेलवे फ्लाईओवर, रांगा मोड़, टोल टैक्स होते हुए अथवा दाएं मुड़कर तिवारी चौक से गंतव्य को जा सकते हैं। - गिधनी रोड से आने वाले वाहन रांगा मोड़, टोल टैक्स होते हुए बैजनाथपुर के रास्ते जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



