तपोवन में पर्यटकों से अभद्रता पर हंगामा, पहुंची पुलिस

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के तपोवन में पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का प्रयास किया गया। घटना के बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कहा कि पर्यटन स्थल पर दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तपोवन में पर्यटकों से अभद्रता पर हंगामा, पहुंची पुलिस

देवघर। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तपोवान में गुरुवार को पर्यटकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के प्रयास का किया गया है। घटना की सूचना टोल फ्री नंबर- 112 पर मिलने के बाद कुंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाहर से आए कुछ पर्यटक परिवार के साथ तपोवान घूमने पहुंचे थे, उसी दौरान मौजूद कुछ स्थानीय फोटोग्राफरों और गाइडों ने पर्यटकों से गाईड व फोटोग्राफी सेवा लेने का आग्रह किया। पर्यटकों ने बताया कि गाइड या फोटोग्राफर की आवश्यकता नहीं है और स्वयं स्थल का भ्रमण कर लेंगे। बताया जाता है कि उसके बाद पर्यटक एक स्थानीय वाहन चालक के साथ तपोवान पहाड़ भ्रमण करने निकल गए।

संबंधित घटनाएँ

पहाड़ से लौटने के बाद कुछ स्थानीय फोटोग्राफरों, गाइडों और अन्य लोगों ने वाहन चालक से बहस शुरू कर दी। आरोप है कि वाहन चालक से कहा गया कि केवल गाड़ी चलाने का काम करे और गाइड की भूमिका नहीं निभाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने वाहन चालक के साथ गाली-ग्लौज शुरू कर दी। जब पर्यटकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि कुछ लोग एकत्रित होकर पर्यटकों और वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे तथा मारपीट करने पर उतारू हो गए। घटना से घबराए पर्यटकों ने तत्काल डायल- 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया, जहां पूछताछ की जा रही है। हिरासत की सूचना मिलने के बाद तपोवन क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण और स्थानीय लोग भी थाना पहुंच गए। पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी ने मौजूद लोगों और संबंधित पक्षों को स्पष्ट रूप से बताया कि पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या घटना तपोवान में हुई थी?
हाँ, घटना तपोवान में पर्यटकों के साथ हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।