आरएसएसडीआई झारखंड चैप्टर की कार्यशाला शुरू
देवीपुर में एम्स देवघर के ऑडिटोरियम में रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटिज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) झारखंड चैप्टर की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में मधुमेह और मोटापे के इलाज की नई विधियों पर चर्चा की गई। छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता और जानकारी सत्र का आयोजन किया गया।
देवीपुर। एम्स देवघर के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटिज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) झारखंड चैप्टर की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसे लेकर एम्स के ऑडिटोरियम में रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटिज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) झारखंड चैप्टर के संदर्भ में क्विज प्रतियोगिता, वार्ता, अभिभाषण आदि का आयोजन किया गया। बताया गया कि देशभर में लोग मधुमेह समस्या से ग्रसित हैं। कार्यशाला में मधुमेह और मोटापे के इलाज की अद्यतन पद्धति, इससे जुड़ी नई दवाएं सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इससे जुड़े नए तकनीकों पर विशेष चर्चा किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से नए उपकरण, इससे जुड़े बीमारी आदि को लेकर क्विज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें एम्स से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बताया कि आरएसएसडीआई झारखंड चैप्टर मधुमेह (डायबिटीज) के क्षेत्र में काम करने वाला एक संगठन है, जो रिसर्च, डॉक्टर ट्रेनिंग और जागरूकता बढ़ाने का काम करता है। झारखंड में समय-समय पर सम्मेलनों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें इससे जुड़े कई विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक इलाज और बचाव के तरीकों पर चर्चा कि गई। इसका मुख्य उद्देश्य है कि मधुमेह (डायबिटीज) के अनुसंधान, चिकित्सकों के प्रशिक्षण और जन जागरूकता को बढ़ावा देना। इसे लेकर कई गतिविधियां यथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन, कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। जहां डायबिटीज के नए इलाज और बचाव के तरीके साझा किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




