
चितरा कोलियरी महाप्रबंधक को एससी-एसटी केस के फंसाने की धमकी
चितरा प्रतिनिधिएसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय अवस्थित जीएम कार्यालय में डाक द्वारा प्राप्त चार पन्नों वाले पत्र साथ में एक अखबार कटि
चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय अवस्थित जीएम कार्यालय में डाक द्वारा प्राप्त चार पन्नों वाले पत्र साथ में एक अखबार कटिंग संलग्न पत्र कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद ने रिसीव किया है। जिससे वह असहज महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी। महाप्रबंधक एके आनंद ने कहा कि पत्र के माध्यम उन्हें एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देते हुए जेल भेजने की बात भी लिखी गयी है। उससे असहज एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि देवान किस्कू नाम के नाम के व्यक्ति ने जो जानकारी मांगी है वह संवैधानिक है, लेकिन पत्र लिखने का लहजा असंवैधानिक तथा गैर जिम्मेदाराना है।
महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि उक्त व्यक्ति के संबंध में पत्र के साथ संलग्न समाचार पत्र के कटिंग को पढ़कर ऐसा प्रतीत होता है कि वह पूर्व में नक्सली गतिविधि में शामिल रह चुका है और पत्र लिखने का तरीका भी नक्सली संगठन द्वारा लिखे जाने वाला जैसा ही है। ऐसे में अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए पुलिस से भी लिखित शिकायत करने जा रहे हैं। क्या कहना है पत्र लिखने वाले का :- इस संबंध में पत्र लिखने वाले व्यक्ति देवान किस्कू से संपर्क कर पत्र के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि हमने पूरे संवैधानिक तरीके से एसपी माइंस के खनन कार्य की वैधानिकता एवं अनुसूचित जनजाति की भूमि से संबंधित सभी अनिवार्य अखिलेख की मांग की है। कहा कि पत्र में कहीं भी धमकी भरा शब्द का जिक्र नहीं किया है। अगर कोलियरी प्रबंधन मेरे पत्र का जवाब नहीं देता है तो आरटीआई के तहत सूचना प्राप्त करेंगे और उसके बावजूद भी जवाब नहीं मिला तो राज्यपाल से संवैधानिक अधिकार अंतर्गत जानकारी देने का काम करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




