ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरदेवघर के हजारों सुखाड़ प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद

देवघर के हजारों सुखाड़ प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद

2018-19 सुखाड़ प्रभावित सारठ के 15132 किसानों की भेजी गई सूची 2018-19 सुखाड़ प्रभावित सारठ के 15132 किसानों की भेजी गई सूची फसल बीमा कराने वाले किसानों को ही मिल पाएगा इसका लाभ तत्कालीन डीसी राहुल...

देवघर के हजारों सुखाड़ प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद
हिन्दुस्तान टीम,देवघरFri, 18 Oct 2019 02:54 AM
ऐप पर पढ़ें

सारठ अंचल के वैसे किसान जो 2018-19 में सुखाड़ से प्रभावित हुए और उनके द्वारा फसल बीमा करायी गयी थी उसकी सूची अपर समाहर्ता कार्यालय को सारठ अंचल कार्यालय से उपलब्ध करा दी गई है। यह सूची सहकारिता बैंक व चितरा से प्राप्त हुई थी। सूची में कुल 15132 किसानों का नाम शामिल है। किसानों द्वारा ही वित्तीय वर्ष में फसल बीमा करायी गयी थी।

बीटीएम शशांक शेखर ने कहा कि उक्त किसानों को सुखाड़ के लिए सरकारी की ओर से घोषित राशि का लाभ मिल सकता है। प्रबंधन विभाग द्वारा देय प्रपत्र में भरकर भेजा गया है। उसमें कम से कम 10 डिसमिल में आपदा प्रबंधन से स्वीकृत राशि 272 रुपए, 100 डि. में 2720 रुपए और 250 डि. में अधिकतम 6800 रुपए मुआवजा का भुगतान होगा। बताया कि वैसे किसान जिन्होंने 2 हेक्टेयर से अधिक की जमीन बीमा करायी है को आपदा प्रबंधन के तहत सिर्फ 500 डिसमील के लिए अधिकतम 13600 रुपए का भुगतान होगा। इससे अधिक रकवा का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा देने की बात कही गई। बीटीएम ने बताया कि फसल मुआवजा राशि का भुगतान के पीछे सारठ विधायक सह कृषि मंत्री रणधीर सिंह का प्रयास सराहनीय रहा। उनके प्रयास के चलते ही मुआवजा किसानों को उपलब्ध हो पा रहा है। मौके पर एटीएम धर्मेंद्र कुमार, कृषक मित्र अरुण कापरी, अशोक कुमार मंडल, महानंद, शिवशंकर झा, अंबिका प्रसाद सिंह, संतोष भोक्ता सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें