नेपाली मनीहारी दुकान का ताला तोड़ कर 70 हजार की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर स्थित नवाडीह गांव में चोरों ने नेपाली मनीहारी दुकान से करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति चुराई। घटना मंगलवार रात की है, जब दुकानदार हारुण अंसारी अपने घर चले गए थे। सुबह दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। स्थानीय लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नेपाली मनीहारी दुकान का ताला तोड़ कर 70 हजार की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर स्थित नवाडीह गांव में चोरों ने एक नेपाली मनीहारी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 70 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार सुबह दुकान का ताला टूटा देख दुकानदार एवं आसपास के लोगों के होश उड़ गए। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार नवाडीह बैद्यनाथपुर निवासी हारुण अंसारी मंगलवार रात करीब नौ बजे अपनी नेपाली मनीहारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के पीछे ही उनका घर है। खाना खाने के बाद वे परिवार के साथ सो गए। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से करीब 200 पीस चप्पल एवं जूते, श्रृंगार का कई सामान, छह पीस छाता, सात बाल्टी और सात जग सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

बुधवार सुबह करीब छह बजे जब हारुण अंसारी की नींद खुली और वे दुकान की ओर गए, तब घटना की जानकारी मिली। दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा अधिकांश सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रात के समय पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि छोटे दुकानदार बड़ी मेहनत से दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उनमें भय का माहौल बन गया है।

सामान्य प्रश्न

चोरी की घटना कब हुई?
चोरी की घटना मंगलवार देर रात हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।