देवसंघ परिसर से 60 फीट जीआई पाइप चोरी
देवघर,प्रतिनिधिनगर के बंपास टाउन अवस्थित देवसंघ परिसर से चोरी कर ली गई है। मामले में नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बताया जात

देवघर,प्रतिनिधि नगर के बंपास टाउन अवस्थित देवसंघ परिसर से चोरी कर ली गई है। मामले में नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि देवसंघ परिसर में लगाया गया समरसेबल पंप से जुड़े करीब 60 फीट लंबे जीआई पाइप उखाड़कर चुरा ली गयी। घटना 4 अप्रैल की रात की बताई गयी है। इसकी जानकारी 5 अप्रैल की सुबह सुरक्षा गार्ड को मिली। इस संबंध में देवसंघ सेवा प्रतिष्ठान (डीएसएसपी) की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। संस्था के कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य प्रणब कुमार दत्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि देवसंघ आश्रम जहां बाल विद्या मंदिर नामक शैक्षणिक परियोजना विकसित की जानी है।
इसी परिसर में अवस्थित कुएं में समरसेबल पंप लगाया गया था, जिससे पानी की आपूर्ति की जाती थी। चोरों ने इसी पंप से जुड़े करीब 60 फीट लंबे जीआई पाइप चोरी कर ली, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। घटना का पता तब चला जब 5 अप्रैल की सुबह सुरक्षा गार्ड मनोज कुमार पंप चलाने के लिए मौके पर पहुंचा। देखा कि पाइप गायब है और पंप की व्यवस्था क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उसके बाद संस्था के पदाधिकारियों को सूचना दी गई, उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रणब कुमार दत्ता ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आश्रम परिसर में 2-3 छोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें खेत से आलू चोरी होने जैसी बातें शामिल हैं। हालांकि, उन घटनाओं को मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया गया था और पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। लेकिन इस बार आवश्यक बुनियादी ढांचे की चोरी से संस्था की शैक्षणिक योजना पर सीधा असर पड़ा है। संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि डीएसएसपी पहले से ही एक सीबीएसई से संबद्ध स्कूल और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज चला रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


