सफाई व्यवस्था को नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने की बैठक
मधुपुर प्रतिनिधि नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने कार्यालय कक्ष में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई इंचार्ज और सुपरवाइजर के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई।

मधुपुर प्रतिनिधि नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने कार्यालय कक्ष में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई इंचार्ज और सुपरवाइजर के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यशैली में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कार्यों में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और तत्परता लाएं। काम के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्देश दिया गया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में जल्द स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
लक्ष्य है कि मधुपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाए जाए। नगरवासियों से अपील करते हुए कहा स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें, ताकि सभी मिलकर अपने शहर को साफ और स्वस्थ बना सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


