
बरमसिया : 11वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत
देवघर, प्रतिनिधिनगर के बरमसिया मोहल्ला अवस्थित एक लॉज में रह रहे 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सन
देवघर, प्रतिनिधि नगर के बरमसिया मोहल्ला अवस्थित एक लॉज में रह रहे 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जसीडीह थाना के संथालबदिया गांव निवासी प्रिंस मिश्रा, पिता- राजेश मिश्रा के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस मिश्रा देवघर में रहकर इंटरमीडिएट कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई के दौरान बरमसिया अवस्थित एक लॉज में किराए पर रहता था। मंगलवार दोपहर लॉज में रह रहे अन्य छात्रों ने देखा कि प्रिंस काफी देर से कमरे से बाहर नहीं निकला। जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ देर बाद कमरे के अंदर जाकर देखा गया तो वह शौचालय में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी तत्काल उसके परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने तत्काल इसकी सूचना ओपी प्रभारी को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का आवेदन देकर रोक दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है और शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




