समान काम समान वेतन को लेकर प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

मधुपुर,प्रतिनिधि।राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आकलन पास सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक के बैनर तले जिला अध्यक्ष किशोर कुमार यादव और मधुपुर प्रखंड के

समान काम समान वेतन को लेकर प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मधुपुर,प्रतिनिधि। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आकलन पास सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक के बैनर तले जिला अध्यक्ष किशोर कुमार यादव और मधुपुर प्रखंड के सहायक अध्यापक मंसूर अंसारी के नेतृत्व में रविवार को सूबे के मंत्री हफीजुल हसन को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से आकलन पास को टेट समक्ष मान्यता प्रदान करना, पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के समझौता को पूर्ण रूप से लागू करना , आगामी टेट परीक्षा में सहायक अध्यापक को वेटेज, पास मार्क को समाप्त करना, समान काम का समान वेतन देना शामिल है। कार्यक्रम में मधुपुर प्रखंड से मुस्ताख अंसारी, किशोर झा, मंसूर अंसारी, रूपन दास, सुबल मांझी, हरि दास, रणजीत दुबे, राजेश रंजन सिंह, विनय झा, रहमत अंसारी, शंकर दास, दिलीप राय, सुजीत मांझी, कैलाश यादव, करौं प्रखंड से किशोर कुमार यादव, रुस्तम अंसारी, धीरेन्द्र कुमार राय, विनय कुमार यादव, दिनेश चौधरी साजिद अंसारी, रसोमुनि सोरेन, बेबी राजवंशी, लक्ष्मण मंडल, परमेश्वर वास्की, भीम टुडू, शहीद जामा, शहादत अंसारी, रमेंद्र यादव, खुर्शीद अंसारी, कादिर अंसारी, रामदेव यादव, गुणाधर यादव, मारगोमुंडा प्रखंड से फाल्गुनी प्रसाद यादव, मो. इश्तियाक अंसारी, दीपिका मंडल, पुष्पा कुमारी, कार्तिक मंडल, अफरोज अंसारी, हीरो टुडू, रामेश्वर बेसरा, मो. इमाम खान, मिथलेश कुमार राय, मोहसिन अंसारी, दिनेश तिवारी शमशुल खान, फागू महतो, प्रहलाद मंडल आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।