पालोजोरी : बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा

Mar 03, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

पालोजोरी के हरदिया गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोर के संदेह में पकड़ा। युवक अपनी बातों में असंगत था, जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ। पुलिस ने युवक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से परेशान और बड़बोला पाया गया।

पालोजोरी : बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा

पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी अंचल के खागा थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एक युवक को बच्चा चोर के संदेह पर कार सहित ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों द्वारा कई तरह के सवाल-जवाब किए जाने के बावजूद वह किसी बात का जवाब सही तरीके से नहीं दे रहा था। उससे ग्रामीणों को लगा कि यह बच्चा चोर हो सकता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खागा प्रभारी राजेश कुमारी यादव को दी। उसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आयी और हरदिया गांव पहुंची। युवक को कार सहित कब्जे में लेकर खागा थाना ले जाया गया। मामले को थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि पकड़ा गया युवक बड़बोला व मानसिक रूप से परेशान जान पड़ता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक अपना नाम राजीव कुमार जबकि निवासी बिहार के वैशाली का रहने वाला बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का बोर्ड लगा चला रहा था अर्टिगा कार : पुलिस ने युवक की मारुति अर्टिगा कार कब्जे में ली है। हरदिया के ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ में आए युवक के साथ और भी कुछ लोग कार में सवार होकर आए थे। ग्रामीणों को देखकर व स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोग कार छोड़कर भागने में सफल हो गए वहीं एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार कार में पुलिस का बोर्ड लगा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कार के नंबर की ऑनलाइन जांच की गयी तो यह नंबर किसी तीन पहिया ऑटो का पंजीकृत नंबर है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।