घघरा गांव में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

- मृतका महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप सारठ थानान्तर्गत पथरडा ओपी क्षेत्र के घघरा गांव निवासी मंगल सिंह की पत्नी 28 वर्षीय मंजू देवी की मौत...

घघरा गांव में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

सारठ । प्रतिनिधि
सारठ थानान्तर्गत पथरडा ओपी क्षेत्र के घघरा गांव निवासी मंगल सिंह की पत्नी 28 वर्षीय मंजू देवी की मौत संदिग्ध अवस्था में शनिवार को देर रात हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता करमाटांड़ थाना क्षेत्र जेरूवा गांव निवासी बलदेव राय ने अपने दामाद समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। जिसके बाद दाम्पत्य जीवन में एक पुत्र , पुत्री समेत दो बच्चे को भी जन्म दिया। बावजूद शादी के कुछ वर्षों के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा मृतका के साथ बराबर मारपीट किया जाने लगा । जिसको लेकर कई बार ग्रामीण स्तर पर पंचायती भी की गई । परन्तु मृतका के पति सास सुसर समेत ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित करते हुए मारपीट जारी रखा। उसी दौरान शनिवार देर रात को किसी ग्रामीण ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद मृतका के माता पिता समेत अन्य परिजन घटना स्थल घघरा पहुंचे। जहां पर मृतका के शव को खाट पर पड़ा हुआ पाया । साथ ही मृतका के पति समेत सभी ससुराल वाले घर से फरार मिला। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी ओपी को दिया। जिसके बाद ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सदल बल घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। उसके बाद मृतका के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर मृतका के पति मंगल सिंह, ससुर सुरेश सिंह, सास लखिया देवी,व गोतनी पूजा देवी पर फंदे से झुलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। साथ ही मृतका के पति मंगल सिंह पर पूजा देवी के साथ अवैध सम्बंध का भी आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी: इस बाबत ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतका के पिता द्वारा मृतका के पति समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दिया गया है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छनबीन की जा रही है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh Newsघघरा गांव में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत